- Hindi News
- सीमंस प्रीिमयम ब्रांड स्टोर चंडीगढ़ में लॉन्च
सीमंस प्रीिमयम ब्रांड स्टोर चंडीगढ़ में लॉन्च
चंडीगढ़| सीमंसहोम एप्लाइंसेज ने ट्राईसिटी में अपना पहला ब्रांड स्टोर सेक्टर 33 में खोला है। स्टोर में बिल्ट इन किचन एप्लाइंसेज की विस्तृत रेंज लॉन्च की गई है। चंडीगढ़ में अपने प्रथम एक्सक्लूसिव रिटेल ब्रांड स्टोर के उद्घाटन पर रंजीत नायर, हैड, बिजनेस डेवलपमेंट, सीमंस इंडिया ने बताया कि ये भारत में हमारा 18वां ब्रांड स्टोर है। नायर ने बताया चंडीगढ़ पंजाब में बड़ी संख्या में एनआरआई भी यहां सैकेंड होम बना रहे हैं, ऐसे में वे सीमंस जैसे प्रीमियम ब्रांड की तलाश में रहते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ स्टोर उनकी सभी तरह की मांग को पूरा करने में सक्षम है। ब्रांड स्टोर में सीमंस ने वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर, माइक्रोवेब की पूरी रेंज डिस्प्ले की है। 15लाख रुपए में तैयार होती है मॉड्यूलर किचन: नायरने बताया कि प्रीमियम मॉडर्न मॉड्यूलर किचन 10 से 15 लाख रुपए तक में तैयार होती है, जिसमें सीमेंस के प्रीमियम ब्रांड इसे एक लिविंग रूम के रूप में बदल रहे हैं। इस समय ग्राहक स्मार्ट बिल्ट इन किचन सॉल्यूशंस की तलाश में है।