जेपी अत्रे क्रिकेट का रोमांच 29 से
चंडीगढ़। भारतीयक्रिकेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले 21वें जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 29 सितंबर से किया जाएगा जिसमें देश के स्टार क्रिकेटर्स अपनी चुनौती पेश करेंगे। 10 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 31 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके मैच 6 स्टेडियम में होंगे। इन स्टेडियम में पीसीए मोहाली, सेक्टर-16 स्टेडियम, एलआईसी एकेडमी-26, ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला, ध्रुव पांडव स्टेडियम पटियाला और गवर्नमेंट कॉलेज रोपड़ शामिल हैं। वीरवार को मीडिया से बात करते हुए टूर्नामेंट के कनवीनर विवेक अत्रे ने बताया की डोमेस्टिक सीजन शुरु होने से पहले ये एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट साबित होगा। विजेता टीम को यहां 2 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा जबकि रनरअप टीम को 1 लाख रुपए का चेक मिलेगा। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ टूर्नामेंट के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
देशके टॉप क्रिकेटर लेंगे हिस्सा: आयोजकसचिव सुशील कपूर ने बताया की टूर्नामेंट में देश की टॉप 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स अपनी टीमों से खेलेंगे। इन टीमों में रिलायंस, यूपीसीए, एमपीसीए, डीडीसीए, एयर इंडिया, ओएनजीसी आदि के बड़े नाम शामिल हैं तो वहीं खिलाड़ियों में युवराज सिंह, मनन वोहरा, परवीन कुमार, हरभजन सिंह, वसीम जाफर, मनविंदर बिसला, उनमुक्त चंद, वीआरवी सिंह, पार्थिव पटेल आदि स्टार्स शुमार हैं।
टूर्नामेंट की जानकारी देते विवेक अत्रे