पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिलपुर एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

माहिलपुर एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

खिताबकी प्रबल दावेदार पंजाब की माहिलपुर फुटबॉल एकेडमी ने 12वें एडमिनिस्ट्रेटर कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेक्टर-17 फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मैच में माहिलपुर ने जेजे एकेडमी बेंगलुरू को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर दिया। विजेता टीम के लिए गुरपिंदर और सरगम ने 2-2 गोल किए। ग्रुप डी में इस जीत के साथ माहिलपुर ने 9 अंक के साथ टॉप पोजिशन हासिल कर ली।

अब उनका मुकाबला ग्रुप में टॉप रहने वाली टीम से होगा। इससे पहले गुरपिंदर सिंह ने 12वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। हाफ टाइम तक विजेता टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ 62वें मिनट में गुरपिंदर सिंह ने फिर से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद सरगम ने 65वें और इंजरी टाइम में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। ग्रूप डी के एक अन्य मैच में मोहन बागान सेल एकेडमी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 8-0 से रौंद दिया।

मानिक हल्दर और गुरशरण सिंह संधू ने 2-2 जबकि मयोन, अनरिबन, दीपा और श्यान ने 1-1 गोल किया। दिन के अंतिम मैच में दलबीर एकेडमी पटियाला और आईएफए कोलकाता के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। शुक्रवार को टूर्नामेंट के 5 मैच खेले जाएंगे जिसमें से चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन और डीएवी स्कूल-8 की टीमें भी विपक्षी टीमों से भिड़ेगी।

सेक्टर-17 स्टेडियम में बॉल के लिए भिड़ते बंगाल और दलबीर एकेडमी के खिलाड़ी।

चंडीगढ़ के कॉलेज छाए

चंडीगढ़। पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज मेंस टूर्नामेंट में पीयू कैंपस, डीएवी कॉलेज और एसजीजीएस कॉलेज ने अपने मैच जीत लिए। पीयू मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में पीयू कैंपस ने एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना को 7 विकेट से पराजित कर दिया। लुधियाना ने पहले बैटिंग करते हुए 198 रन बनाए जिसके जवाब में पीयू ने 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शि‌वम भांबरी ने 81 रन का योगदान दिया। दूसरे मैच में डीएवी कॉलेज 10 ने गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 को 5 विकेट से हराया। गवर्नमेंट कॉलेज ने 198 रन बनाए जबिक डीएवी ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में एसजीजीएस कॉलेज-26 ने डीएवी मलोट को 145 रन से शिकस्त दी।