पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज लेक पर मॉर्निंग रागा, प्लाजा में म्यूजिकल नाइट

आज लेक पर मॉर्निंग रागा, प्लाजा में म्यूजिकल नाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन

चंडीगढ़ | वर्ल्डटूरिज्म डे के मौके पर शनिवार को शहर में टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन शुरू होने जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे से सुभाष घोष के मॉर्निंग रागा के साथ इस सेलिब्रेशन की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह करीब 11.30 बजे से सेक्टर-17 प्लाजा में फोटो एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इसमें फोटोग्राफी कंपीटिशन के लिए आए फोटोग्राफ रखे जाएंगे। सेक्टर-17 प्लाजा में ही शाम करीब 7 बजे से बॉलीवुड सिंगर जावेद अली की म्यूजिकल नाइट होगी। वहीं एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर होटल मैनेजमेंट हॉस्पिटैलिटी के स्टूडेंट्स लोगों को फूल देकर चंडीगढ़ में उनका स्वागत करेंगे।