पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू ने 9 डीआर के इलेक्शन रद्द किए

पीयू ने 9 डीआर के इलेक्शन रद्द किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खर्च का हिसाब देने पर

चंडीगढ़ | पंजाबयूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के इलेक्शन में खर्च का हिसाब ना देने पर 9 डिपार्टमेंट्स के डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) के इलेक्शन रद्द कर दिए हैं। इनमें यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के चारों डीआर शामिल हैं। इनमें दो डीआर पुसू से थे- रमनजीत धालीवाल और अनुभव, जबकि सोई से दैनिश मेहता और अखिलेश कुमार जायसवाल थे। पीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने कहा कि सभी चेयरपर्संस को भेजे नोटिस के जरिए इलेक्शन रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि डीआर को सोमवार तक अपील करने का टाइम दिया गया है।

ये पहली बार है कि पीयू ने किसी कैंडीडेट को नियम तोड़ने की वजह से उसके इलेक्शन को रद्द घोषित किया है। लिंगदोह कमीशन की गाइडलाइंस के अनुसार स्टूडेंट इलेक्शन पर अधिकतम पांच हजार रुपए खर्च कर सकते हैं। इनका ब्यौरा 15 दिन के अंदर-अंदर देना जरूरी होता है।