वैटीकन के अंबेसडर आर्कबिशप पहुंचे चर्च
वैटीकनकेअंबेसडर आर्कबिशप सेल बतौर पिनोकियो शुक्रवार को पहली बार चंडीगढ़ के क्राइस्ट किंग चर्च सेक्टर-19 पंहुचे। चर्च में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 के बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति देकर उनका वेलकम किया गया। सेंट एनीज स्कूल सेक्टर-32 के नन्हें बच्चों ने बुके दिए, वहीं सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और सेंट जॉन्स हाई सेक्टर-26 के बच्चे पिनोकियो से मिले और उन्होंने बच्चों को बलेसिंग दी। उन्हाेंने कहा कि प्रभु यीशु का प्रेम घट-घट में बस रहा है। चर्च में स्कूल के बच्चों, टीचर्स और कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल ने भी शिरकत की और प्रार्थना की।
पिनोकियो शिमला के कैथेड्राल चर्च में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं।