- Hindi News
- प्ले, म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल के लिए 20 तक कर सकते हैं एप्लाई
प्ले, म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल के लिए 20 तक कर सकते हैं एप्लाई
चंडीगढ़| चंडीगढ़प्रशासन 23 से 31 दिसंबर तक सेक्टर-18 के टैगोर थियेटर में ट्राईसिटी के आर्टिस्ट्स, ग्रुप्स को लेकर डांस, म्यूजिक फेस्टिवल कराएगा। इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए आर्टिस्ट और ग्रुप्स 20 अक्टूबर तक अपने प्रपोजल डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स, डीलक्स बिल्डिंग यूटी सेक्रेटेरिएट सेक्टर-9 को भेज सकते हैं। प्रशासन फेस्टिवल के लिए टिकट सिस्टम लागू करने की प्लानिंग कर रहा है। फेस्टिवल की जिम्मेदारी डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स को दी गई है। सेलेक्शन और प्रपोजल की अप्रूवल के लिए अफसरों की कमेटी बनाई जाएगी। इस प्राेग्राम का आयोजन ईयर एंड मेें किया जाएगा। हर दिन अलग-अलग प्राेग्राम में होंगे।
सिर्पनए प्ले को ही मिलेगी एंट्री: प्लेकी कैटेगरी में सिर्फ नए प्ले को ही एंट्री दी जाएगी, जिसका अभी तक चंडीगढ़ में मंचन किया गया हो। म्यूजिक की कैटेगरी में क्लासिकल (वोकल एंड इंस्ट्रूमेंटल) में इंडिविजुअल या बैंड प्रपोजल भेज सकते हैं। तीसरी कैटेगरी में डांस में क्लासिकल और फोक डांस होगा जिसमें इंडिविजुअल ओर ग्रुप्स प्रपोजल भेज सकते हैं।