फर्जी मुठभेड़ की कराएं सीबीआई जांच: संधू
चंडीगढ़| माझाएक्स सर्विसमैन ह्यूमन लाइट फ्रंट के चेयरमैन कर्नल रिटायर्ड जीएस संधू ने आईजी परमपाल सिंह उमरानंगल पर आरोप लगाते हुए 1994 में आतंकी गुरनाम सिंह वडाला की जगह काला अफगाना के युवक सुखपाल सिंह को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराए जाने की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। संधू ने आरोप लगाया कि इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने वाले सुखपाल सिंह के घरवालों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। संधू ने बताया कि आतंकी गुरनाम सिंह वडाला पर 25 लाख का इनाम था और उस समय परमराज सिंह रोपड़ में बतौर डीएसपी तैनात थे। उन्होंने इनाम हासिल करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए सुखपाल सिंह को फर्जी मुठभेड़ में मारकर गुरनाम सिंह वडाला के तौर पर पेश किया।