पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जा सकेंगे मंत्री तोता सिंह

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जा सकेंगे मंत्री तोता सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके कृषि मंत्री तोता सिंह का एक अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक यूएसए, कनाड़ा इंग्लैंड में होने वाली एग्रीकल्चर बायो साइंस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में जाने का रास्ता साफ हो गया। कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने की मांग संबंधी तोता सिंह की याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली। पंजाब सरकार के वकील ने तोता सिंह की विदेश जाने की अनुमति पर कोई आपत्ति नहीं जताई जिसके बाद जस्टिस केसी पुरी ने 10 लाख के श्योरिटी बांड ट्रायल कोर्ट में जमा कराने के निर्देश देते हुए याचिका को स्वीकार कर लिया। तोता सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला लंबित है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट से उन्हें एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी जिसकी हाईकोर्ट में अपील दायर होने पर हाईकोर्ट ने सजा को सस्पेंड कर दिया था। अपील में कहा गया कि उन पर आफिशियल कार के दुरुपयोग का केस बनाया गया। उनके पास निजी वाहन है जिसमें अनलिमिटेड फ्यूल की सरकारी सुविधा है। ऐसे में आफिशियल कार के दुरुपयोग का आरोप सही नहीं है। ऐसे में ट्रायल कोर्ट का फैसला खारिज किया जाए।