- Hindi News
- 14 महीने के न्यूनतम स्तर पर कच्चे तेल के दाम
14 महीने के न्यूनतम स्तर पर कच्चे तेल के दाम
14 महीने के न्यूनतम स्तर पर कच्चे तेल के दाम
नईदिल्ली| केंद्रसरकार महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव के ठीक पहले डीजल के दाम में प्रति लीटर दो रुपए तक की कटौती कर सकती है। 2009 के बाद यह पहला मौका होगा कि डीजल के दाम घटेंगे। इसके साथ ही पेट्रोल के दाम में भी 50 पैसे तक की कटौती की जाने की उम्मीद है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कुछ समय तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में स्थिरता रहे या उसके दाम घटें। फिलहाल कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 महीनों के न्यूनतम पर है। ब्रेंट क्रूड अब गिरकर 96.7 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। उसके हिसाब से अभी डीजल के दाम दो रुपए प्रति लीटर ज्यादा हैं।
माइक्रोसॉफ्टने लॉन्च किया ‘वीमेन इन टेक’ प्रोग्राम
चंडीगढ़|माइक्रोसॉफ्टइंडिया ने भारतीय आईटी उद्योग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए ‘वीमेन इन टेक’ कार्यक्रम की है। इस कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट अगले 12 माह के दौरान 10 लाख लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षण देगी और आईटी सेक्टर के साथ जोड़ेगी।
इंटेक्सने एक्वा स्टार पॉवर को बाजार में उतारा
चंडीगढ़|इंटेक्सने अपना नया स्मार्टफोन एक्वा स्टार पॉवर को भारतीय बाजार में प्रस्तुत किया है। इंटेक्स टेक्नोलॉजी मोबाइल बिजनेस हैड संजय कुमार कैलीरोना ने बताया कि इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी को दिया गया है जो कि 10 घंटों का टॉकटाइम देती है।
पियाजिओलाया नया ‘वेस्पा एलीगेंट’
चंडीगढ़|पियाजियोव्हीकल्स ने भारतीय बाजार में अपना नया वेस्पा एलीगेंट लॉन्च किया है जो कि एक प्रीमियम लिमिटेड एडीशन वेस्पा है। पियाजियो व्हीकल्स के चेयरमैन एवं एमडी रवि चोपड़ा ने बताया कि वेस्पा एलीगेंट, प्रीमियम स्कूटर रेंज में एक नए स्टाइल और एलीगेंस की पहचान है। प्रत्येक स्कूटर को एक नंबर बैज दिया गया है।
वीनसकी पेन किलर ट्रॉयस बिकेगी सिंगापुर में
चंडीगढ़|फार्माकंपनी वीनस रेमिडीज ने अपनी दर्द निवारक हर्बल दवा ट्रॉयस को सिंगापुर से मार्केटिंग राइट्स और पेटेंट मिलने का एलान किया है। वीनस रेमिडीज के सीएमडी पवन चौधरी ने बताया कि ट्रॉयस को सिंगापुर के बाजार में बेचने के लिए विभिन्न फार्मा कंपनियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में आबादी का बड़ा हिस्सा गठिया और ज