- Hindi News
- अंबाला कालांवाली से िशअद ने उतारे उम्मीदवार
अंबाला कालांवाली से िशअद ने उतारे उम्मीदवार
चंडीगढ़ | शिरोमणिअकाली दल ने हरियाणा विधानसभा की दो सीट के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पंजाब के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखबीर सिंह बादल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि बलविंद्र सिंह अंबाला शहर से और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य बलकार सिंह कालांवाली को काला वाली विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। अकाली दल का हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ समझौता है। इस समझौते में अकाली दल के खाते में दो सीटें आई हंै।