- Hindi News
- गलत जगह वोट चला गया तो कर सकते हैं शिकायत
गलत जगह वोट चला गया तो कर सकते हैं शिकायत
मुख्यनिर्वाचनअधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने कहा कि यदि कोई मतदाता प्रिंटर पर प्रत्याशी के चिन्ह के गलत होने की जानकारी देता है, तो मतदान केंद्र के अधिकारी उस वोटर की शिकायत दर्ज करेंगे। मतदाता को एक घोषणा पत्र फाॅर्म उपलब्ध करवाना होगा तथा नियमानुसार कार्यवाही करनी होगी।चुनाव अधिकारी ने बताया कि वीवीपीएटी सिस्टम से निकली स्लीप्स और वीवीपीएटी प्रिंट्स को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ एक ही स्ट्राॅन्ग रूम में रख कर एक अलग स्ट्राॅन्ग रूम में रखा जाएगा। इसके बाद उनकी गिनती भी होगी और मिलान किया जाएगा कि पर्ची और मशीन में मतदाता की संख्या बराबर होनी चाहिए।