- Hindi News
- बाढ़ पीडितों के लिए सीआईडी विभाग ने दिया एक दिन का वेतन
बाढ़ पीडितों के लिए सीआईडी विभाग ने दिया एक दिन का वेतन
सीआईडीविभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर मंे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन हरियाणा मुख्य मंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक(गुप्तचर) अनंत कुमार ढुल ने बताया कि 11,01,100 रुपए की राशि का अंशदान जम्मू कश्मीर में त्रासदी में मारे गये घायल हुए लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया गया है।