पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज की पहल, बसों की छतों से हटाई जाएंगी ग्रिल्स

रोडवेज की पहल, बसों की छतों से हटाई जाएंगी ग्रिल्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणारोडवेज निगम की बसों की छत पर यात्रा करते समय अधिकतर यात्री छतों से गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। इनका ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गलती होते हुए भी बस चालकों को इन हादसों का खामियाजा भुगतना पड़ता हैं। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने नया फाॅर्मूला अपनाया है। इसमंे फैसला लिया है कि बसों की छतों पर ग्रिल लगाई जाए साथ ही छत पर चढ़ने वाली सीढ़ी भी नहीं लगाने का फैसला लिया है। इससे यह फायदा होगा कि यात्री बसों की छतों पर बैठ कर यात्रा नहीं कर सकेंगे और सड़क दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।

रोडवेज के जीएम कुशल कटारिया ने बताया िक प्रदेश के किसी ने किसी कोने से आए दिन कोई कोई बस की छत से गिर को हादसे का शिकार हो रहा था। इस तरह हादसों को बढ़ते ग्राफ पर रोक लगाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग चंडीगढ़ ने यह फैसला लिया है कि अब जो बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी वे बिना ग्रिल और सीढि़यांे की होंगी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के पास करीब 3400 बसें हैं। जिनमें से 3519 बसांे का परमिट है।