पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1925 में से 360 कैंडिडेट्स के नामांकन रद्द किए गए

1925 में से 360 कैंडिडेट्स के नामांकन रद्द किए गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ |विधानसभा चुनाव के लिए किए गए 1925 नामांकन में से 360 नामांकन पत्र रद्द किए गए है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि अब राज्य में कुल 1565 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमंे से 1403 पुरुष 162 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सबसे कम 7 उम्मीदवार शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में शेष रह गए हैं। सबसे अधिक 40 उम्मीदवार असंध क्षेत्र में रह गए हैं। पंचकूला के कालका हलके मंे 3, पंचकूला में 5 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए। अंबाला के नारायणगढ़ हलके में 4, अंबाला छावनी में 2 तथा अंबाला शहर में 2 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। ऐसे ही प्रदेश के कई क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया।