पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री निर्मल िसंह काहलों की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

पूर्व मंत्री निर्मल िसंह काहलों की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियालास्थित सीबीआई की विशेष अदालत से जारी सम्मन खारिज करने की मांग को लेकर पंजाब के पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ने सीबीआई को 24 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। काहलों ने याचिका दायर करते हुए कहा कि पटियाला की सीबीआई अदालत ने उनके खिलाफ 1997 से 2002 के बीच हुए 909 पंचायत सचिवों की नियुक्ति में हुई धांधली के मामले में सम्मन जारी किया है। याचिका में कहा गया कि इन नियुक्तियों के समय वे ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही गई थी लेकिन पंजाब सरकार ने काहलों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसे में सीबीआई कोर्ट से जारी सम्मन खारिज किए जाएं।