पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब के पहले एसीएस बने सुरेश और जगपाल

पंजाब के पहले एसीएस बने सुरेश और जगपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबने भी हरियाणा सरकार की तर्ज पर एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (एसीएस) का पद बना दिया है। 1982 बैच के दो आईएएस अफसरों सुरेश कुमार और जगपाल सिंह संधू को एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी बना दिया गया है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंधी फाइल क्लियर कर दी है। फाइनेंशियल कमिश्नर डवलपमेंट सुरेश कुमार चीफ सेक्रेटरी पद की दौड़ में थे लेकिन ऐन मौके पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने उनसे एक बैच सीनियर सर्वेश कौशल को चीफ सेक्रेटरी बना दिया। सुरेश कुमार के अलावा नवरीत सिंह कंग भी चीफ सेक्रेटरी पद की दौड़ में थे लेकिन वह अब सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गए हैं। सरकार के इस कदम को अफसरों में आई नमोशी को खत्म करने के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प यह है कि संविधान में इस तरह का कोई पद नहीं है। हालांकि दोनों अफसर पहले ही चीफ सेक्रेटरी के पे-स्केल में हैं।

सरकार ने सोमवार को एक और आदेश जारी करके कई आईएएस अफसरों को बदल दिया है। जिनमें फतेहगढ़ साहिब और मानसा जिलों के डीसी भी शामिल हैं। विश्वजीत खन्ना को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग का सेक्रेटरी लगाया गया है जबकि लेबर और वन विभाग का उनके पास अतिरिक्त चार्ज होगा। अनुराग अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग का सेक्रेटरी लगाया गया है। ट्रांसपोर्ट और पीआईडीबी का उनके पास अतिरिक्त चार्ज रहेगा। वेणु प्रसाद को रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत का सेक्रेटरी लगाया गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह को मानसा में डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। कमलदीप सिंह सांघा फतेहगढ़ साहिब के डीसी होंगे। मनप्रीत िसंह छतवाल को डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट का काम सौंपा गया है। बी. श्रीनिवासन को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में लगाया गया है। मनदीप सिंह, प्रवीण थिंद और अरुण सेखड़ी के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे जबकि ट्रांसकॉम के एमडी का कार्यभार पावर सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी के पास रहेगा।

फतेहगढ़ साहिब और मानसा के डीसी बदले

जगपाल सिंह

सुरेश कुमार