ड्यूटी से गायब मिलने पर मिली सजा:डीसीपी
ड्यूटी से गायब मिलने पर मिली सजा:डीसीपी
चंडीगढ़| ड्यूटीमें कोताही बरते जाने को लेकर डीसी कायार्लय के बाहर आते-जाते लोगों को सैल्यूट किए जाने की सजा के मामले में वीरवार को डीसीपी हामिद अख्तर ने कहा कि उन्हें सजा के तौर पर खड़ा रहने के लिए कहा गया था। सोमवार को पीसीआर और नाकों पर ड्यूटी पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी। लेकिन चेकिंग के दौरान 8 पुलिसकर्मी अपने जगह पर नहीं दिखे। आम लाेगों को सैल्यूट मारने की बात से उन्होंने इनकार दिया।