कार की टक्कर में जख्मी
कार की टक्कर में जख्मी
बुजुर्ग की हुई मौत
चंडीगढ़| कारकी टक्कर में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसे बेटी को सौंप दिया है। मौत का कारण सिर के अंदर लगातार हो रही ब्लीडिंग बताया गया। सोमवार को सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन के बाहर एक टाटा सूमो कार के ड्राइवर ने बुजुर्ग को थाने के बाहर टक्कर मार दी थी। इसके बाद सेक्टर-35 की श्वेता ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया था।