पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले हफ्ते से ड्राइवर की वेरिफिकेशन बिना गाड़ियाें की नहीं हो सकेगी पासिंग

अगले हफ्ते से ड्राइवर की वेरिफिकेशन बिना गाड़ियाें की नहीं हो सकेगी पासिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेहफ्ते से ही जिन ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स के ड्राइवरों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होगी उन गाड़ियों की पासिंग ही स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी नहीं करेगी। वीरवार को हुई मीटिंग में इस बारे में फैसला किया गया। इस फैसले के मुताबिक स्कूल बसें, ऑटो, कैब्स, टैक्सियां और बाकी सभी ट्रांसपोर्ट व्हीकल जिनमें लोग ट्रेवल करते हैं उनके ड्राइवरों की पुलिस वेरिफिकेशन के बिना गाड़ी की पासिंग नहीं की जाएगी। सोमवार से ही इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा।

दरअसल सिर्फ नई नहीं बल्कि अपनी टर्म पूरी करने के बाद भी या दूसरे को गाड़ी बेचने के वक्त भी ट्रांसपोर्ट व्हीकल की पासिंग की जाती है और इस तरह से अब उन्हीं गाड़ियों की पासिंग होगी, जिनके ड्राइवर और कंडक्टर की पुलिस वेरिफिकेशन होगी।

{इस वक्त शहर में करीब 900 स्कूल बसें हैं {चंडीगढ़ के नंबर के करीब 6000 एलपीजी ऑटोरिक्शा हैं जबकि चंडीगढ़ नंबर के ही करीब 1800 डीजल ऑटोरिक्शा हैं।

एसटीए ने तीन वेब बेस्ड कैब की सर्विसेज को चंडीगढ़ में वीरवार को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। मेरू, टैक्सी फॉर श्योर और ऊबर की सर्विसेज को सस्पेंड कर इन तीनों को नोटिस भेजे गए हैं कि वे अपनी सर्विस यहां पर तुरंत बंद कर दें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इनको कहा गया है कि वे भी सात दिनों के अंदर एसटीए से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं लेकिन इसके लिए उनको सारी शर्तें माननी पड़ेगी जिनको मान कर दूसरी कंपनियां यहां कैब चला रही हैं।

एसटीए ने वीरवार को अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर दो कैब जब्त कर लीं। इनमें से एक कैब मेरू जबकि दूसरी ऊबर कंपनी की थी। रेलवे स्टेशन के पास सुबह एसटीए के अफसरों ने नाके लगाए थे यहां पर मेरु कंपनी की कैब को जब्त कर इंडस्ट्रियल एरिया के थाने में खड़ा किया गया है। चार अलग अलग जगहों पर नाके लगाकर वीरवार को 23 कैब्स के चालान एसटीए की तरफ से किए गए हैं।

दो कैब्स जब्त, 23 के हुए चालान