पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज दो इंजेक्शन ठीक करेंगे 80% तक डैमेज लिवर

रोज दो इंजेक्शन ठीक करेंगे 80% तक डैमेज लिवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामूली खर्च में 70 फीसदी मरीजों को बचाना संभव

अधीर रोहाल | चंडीगढ़ adhir.rohal@dbcorp.in

80फीसदी तकलिवर डैमेज लिवर को सिर्फ 5 दिनों रिवाइव करने का तरीका पीजीआई ने ढूंढ़ निकाला है। लीवर सिरॉसिस के एेसे मरीजों के इलाज के लिए महंगी मेडिसन की जगह बोन मैरो से स्टेम सेल निकाले बगैर लीवर में पहुंचाकर लिवर को रिवाइव करने में मदद करता है। पीजीआई के हेप्टोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. वीरेंद्र सिंह ने ये तरीका ढूंढ़ा है। अमेरिकन एसोसिएशन स्टडीज फॉर लीवर डिसीज की पिछले दिनों बोस्टन में हुई काॅन्फ्रेंस में प्रो. सिंह के लिवर डैमेज को बचाने के इस तरीके को मान्यता दी गई है।

अभीहोती है 70 फीसदी मरीजों की मौत: प्रो.वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि एल्कोहल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को लिवर सिरॉसिस का पता लगभग 70 से 80 फीसदी डैमेज होने के बाद चलता है। इस स्थिति में मरीज को फौरन लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है, लेकिन एल्कोहल की वजह से एेसे मरीज को 6 महीने तक लिवर ट्रांसप्लांट नही कर पाते। इस पीरियड में भी लिवर को बचाना या रिवाइव करना हो तो वो सिर्फ 30 फीसदी मरीजों में ही संभव था। बाकी 70 फीसदी मरीजों के लीवर को रिवाइव कर पाने से मौत हो जाती थी। ट्रेडिशनल तरीके में ज्यादा समय और खर्च भी ज्यादा है।

प्रो. सिंह ने बताया कि इस स्ट्डी के लिए लिवर सिरोसिस के 46 मरीजों को जी-सीएसएफ की मदद से स्टेम सेल लिवर तक पहुंचाए गए। इनमें से 70 फीसदी मरीजों को बचाने में मदद मिली। जबकि उसी अवधि में ट्रेडिशनल तरीके से ट्रीटमेंट ले रहे इतने ही मरीजों में से सिर्फ 30 फीसदी बचे। उनका कहना है कि इस तकनीक के जरिये रोजाना दिए जाने वाले दो इंजेक्शन की कॉस्ट 1600 रुपए के आसपास है। सिर्फ पांच दिनों में 8 हजार खर्च करके इन मरीजों के लीवर को रिवाइव किया गया। दूसरी तरफ ट्रेडिशनल तरीके से किए जा रहे इलाज में ज्यादा समय और ज्यादा खर्च करना पड़ता है, लेकिन सक्सेस रेट जी-सीएसएफ तकनीक से लिवर रिवाइव करना ज्यादा अासान है।

रोजाना दो इंजेक्शन

ग्रेनुलोसाट के इंजेक्शन रोजाना दो की मात्रा में पांच दिनों तक लीवर सिरॉसिस से पीड़ित मरीजों को दिए गए। इन इंजेक्शन की मदद से बोन मैरो के स्टेम सैल ब्लड सर्कुलेशन के साथ लीवर तक पहुंचने शुरू हुए। लीवर में पहुंचने पर इन सैल ने डैमेज हुए सैल की जगह लेकर लीवर को रिवाइव करना शुरू कर