पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई ने कहा रामलाल ने घर बुलाकर दी है धमकी

एनआरआई ने कहा- रामलाल ने घर बुलाकर दी है धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलपुनीत मर्डर केस में बुड़ैल जेल में बंद मोगा में रहने वाले एनआरआई अमृतपाल सिंह ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी है कि रामलाल ने उससे फ्लैटों के सौदे में ठगी की है और बकाया राशि देने के लिए घर पर बुलाकर धमकी दी थी। उसने शिकायत में कहा है कि पहले वह रामलाल के रसूख से डरता था, जिस कारण पहले पुलिस में शिकायत नहीं दी। जबकि अब जब पुलिस ने कत्ल के केस में रामलाल को गिरफ्तार किया है,तो वह उसको विश्वास हुआ है कि रामलाल का कोई पुलिस पर दबाव नहीं है और पुलिस उसे इंसाफ दिलवाएगी। पुलिस में दी शिकायत में अमृतपाल सिंह ने बताया है कि उसका मोहाली सेक्टर 125 में दो फ्लैट हैं। जिसका सौदा रामलाल ने जून 2011 में उससे अपनी पार्टनर वरिंदरजीत कौर के नाम पर 1.4 करोड़ में सौदा किया था। बतौर बयाना कुल 34 लाख रुपये दिए,जबकि बकाया राशि दिसंबर 2011 को अदा करनी थी। जोकि रामलाल वरिंदर कौर ने अदा नहीं की। उल्टा उसे धमकियां देने लगे,जिसके डर के कारण वह कुछ बोला और 20 मार्च 2013 को रामलाल ने बाकी रकम देने के लिए तहसील में बुला लिया। दो साल बाद भी वह बकाया राशि लेने को तैयार हो गया।