- Hindi News
- 3 साल पहले चुराईं चाबियाें से वेस्टर्न यूनियन के बूथ से ले गए 40 हजार
3 साल पहले चुराईं चाबियाें से वेस्टर्न यूनियन के बूथ से ले गए 40 हजार
अभिषेक धीमान | चंडीगढ़ k_abhishek@dbcorp.in
3साल पहलेकार का शीशा तोड़कर चोरोें ने जिन चाबियों को चुराया था, वीरवार को उन्हीं चाबियों से चोरों ने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के बूथ से 40 हजार नकदी, 10 हजार की कीमत की पेन ड्राइव मेमोरी कार्ड, एक नया सेमसंग का मोबाइल फोन चाेरी कर लिया। हैरत की बात यह है कि चाबियां चोरी होने के बाद मालिक ने सारे ताले चेंज करवा दिए थे, सिर्फ एक ताला नहीं बदलवाया था। चोरों ने उसी ताले को खोलकर बाकी ताले तोड़े और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। खैर मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
सेक्टर-61 के रविंद्र का सेक्टर-26 मार्केट में डायमंड इंटर प्राइजेज नाम से वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का बूथ है। वह अन्य काम भी करते हैं।
इसमें रीचार्ज मोबाइल सेल, कम्प्यूटर का काम भी शामिल है। रविंद्र के मुताबिक सुबह साढ़े 6 बजे पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर बताया कि बूथ के शटर खुले हुए हैं। रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके शटर के दो ताले टूटे हैं जबकि एक ताला खुला हुआ है। इसके बाद अंदर का शीशा तोड़ा गया है। बूथ के अंदर कैमरे लगे है जो रात में बंद होते हैं। रविंद्र के मुताबिक इसी कारण से चोरों ने नीचे वाला शीशा तोड़ा और अंदर एंट्री की। लॉकर का ताला तोड़कर अंदर रखा हुआ कैश, मोबाइल फोन और साइड के ड्रॉर से पेन ड्राइव अन्य सामान चोरी कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
रविंद्र ने बताया कि तीन साल पहले अपनी दुकान से सेक्टर-27 में कार से गए थे।कार पार्किंग में खड़ी हुई थी। इसी बीच किसी चोर ने उनकी कार की शीशा तोड़कर एक बैग चोरी कर लिया था। इसमें 80 हजार रुपए नकदी और दुकान की चाबियां थीं। इसके बाद उन्होंने एक ताले को छोड़कर बाकी सभी ताले बदलवा दिए थे। उनका कहना है कि वही ताला खुला हुआ है जबकि बाकी के ताले तोड़े गए हैं। उस समय भी मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविंद्र के मुताबिक चोर उनकी दुकान से वाकिफ है। उसे मालूम था कि दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसी कारण वह बैठ-बैठ कर अंदर गए होंगे।
पहले कार से चुराए थे 80 हजार रुपए