पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 47 के सुशील कुमार ने दी शिकायत

सेक्टर-47 के सुशील कुमार ने दी शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4271 रु. बिल देना होगा, मुअावजे में मिले 8500 रुपए

अपनीतरहके एक अजीबो गरीब केस में फोरम ने मोबाइल कंपनी टाटा डोकोमो द्वारा जारी किया गए बिल का भुगतान शिकायतकर्ता को करने आदेश तो दिया मगर साथ ही टाटा डोकोमो को भी सेवा में कोताही का दोषी मानते हुए 8500 रुपए का मुआवजा और मुकदमा खर्च देने को कहा है। सेक्टर-47 के सुशील कुमार दुबे ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने टाटा डोकोमो का मोबाइल कनेक्शन नवंबर 2013 के पहले हफ्ते में खरीदा था। उसके 2 दिन के भीतर ही उसे इंटरनेट यूज करने के कारण 2660 रुपए जमा करने का मैसेज आया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी से इसकी शिकायत करी कि उन्होंने इंटरनेट यूज ही नहीं किया है। मगर अगले दो दिन के बाद यह बिल बढ़कर 4271 दिखाया गया। टाटा डोकोमो के कस्टमर केयर पर बार-बार शिकायत करने पर भी कोई राहत नहीं मिली। बिल अदा नहीं करने के कारण उनका फोन कनेक्शन काटा दिया गया। टाटा डोकोमो ने अपने जवाब में कहा कि सुशील कुमार ने पहले दो दिनों में ही चार लाख 27 हजार 132 यूनिट्स इस्तेमाल कर लिए थे और बिल सिस्टम जनरेटेड होता है और उसमें कोई गलती होने की गुंजाइश नहीं नही रहती। पैसे की अदायगी होने पर कनेक्शन काटे जाने में कोई गलती नहीं है। कंपनी ने आगे कहा कि आज भी सुशील कुमार ने यह पैसे अदा नहीं किए हैं। फोरम ने अपने आदेशों में पाया कि टाटा कंपनी ने कंज्यूमर का डाटा प्लान अपने आप बदल दिया था। जो सेवा में खामी के दायरे में आता है। कंपनी ने कस्टमर की क्रेडिट लिमिट भी 500 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी थी। इसके लिए भी कस्टमर की तरफ से कोई आवेदन नहीं था। फोरम ने अपने आदेश में कहा कि हालांकि सुशील कुमार को बिल के 4271 रुपए अदा करने होंगे। मगर टाटा डोकोमो इस राशि पर कोई भी लेट फीस नहीं लेगी।