- Hindi News
- घरौंडा में 2 मैनेजर्स समेत एफसीआई के 3 कर्मचारी सस्पेंड
घरौंडा में 2 मैनेजर्स समेत एफसीआई के 3 कर्मचारी सस्पेंड
घरौंडा|चंडीगढ़ सेपहुंची टीम ने एफसीआई गोदाम में गेहूं की बोरियों के चट्टों पर पानी छिड़कने के मामले में 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। जीएम एमएस शेहरावत के नेतृत्व में आई टीम ने गोदाम में कार्यरत मैनेजर राकेश कुमार खन्ना माया प्रसाद के साथ स्टॉक होल्डर जोगिंद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया। इसकी पुष्टि करनाल जीएम अंकुर वत्स ने की है। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने डिंगर माजरा रोड़ स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जब विधायक वहां पहुंचे तो गेहूं की बोरियों के चट्टे भीगे हुए मिले। विधायक ने अधिकारियों को लताड़ भी लगाई थी।
करनाल में गेहूं की बोरियों पर पानी छिड़कने का आरोप