- Hindi News
- जेट एयरवेज अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड लॉन्च
जेट एयरवेज अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड लॉन्च
चंडीगढ़| जेटएयरवेज और अमेरिकन एक्सप्रेस ने आज नए जेट एयरवेज अमेरिकन एक्सप्रेस कॉर्पोरेट कार्ड को प्रस्तुत किया है। अमेरिकन एक्सप्रेस, साउथ एशिया के प्रेसिडेंट संजय ऋषि ने बताया कि इस को-ब्रांडेड कार्ड से छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों और उनके एक्जीक्यूटिव्स को कारोबारी यात्रा और मनोरंजन खर्चों में अच्छी खासी बचत और जेपी-माइल्स कमाने का मौका मिलेगा। क्रेमर बाल, सीईओ, जेट एयरवेज ने कहा कि जेट एयरवेज, लॉयल्टी और रिवॉडर्स कार्यक्रम जेटप्रिवलेज के साथ एसएमई को नए लाभ प्रदान करेगी।