अश्विनी प्रेसिडेंट और अमरजीत सचिव बने
चंडीगढ़| चंडीगढ़टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने अगले चार सालों की कार्यकारिणी के लिए अपने एसोसिएशन मेंबर्स की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार होंगे जबकि अमरजीत कुमार को जनरल सेक्रेट्री चुना गया है। राज्यसभा सांसद वी.हनुमंता राव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल एसोसिएशन के चीफ पैट्रन होंगे। एसोसिएशन के ऑफिस बियरर इस प्रकार हैं। चेयरमेन-विजय अरोड़ा, प्रेसिडेंट-अश्विनी कुमार, वर्किंग प्रेसिडेंट-दीपिंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-संजीव शर्मा राज कुमार, वाइस प्रेसिडेंट-अनिल पाहवा अंकुर गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी-अमरजीत कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी- सुमीत कुमार, सुमनदीप मनोज कुमार और फाइनेंस सेक्रेटरी-अनिल आर्य होंगे। वहीं एसोसिएशन के टेक्नीकल सेक्रेटरी जय कपिला और विनीत चावला होंगे।