सेंट जोन्स स्कूल ने दी दून स्कूल
चंडीगढ़| एडमंडराइस क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट जोन्स स्कूल ने जीत से आगाज किया है। उन्होंने पहले मैच में दून पब्लिक स्कूल को 36 रन से हरा दिया। सेंट जोन्स स्कूल में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 106 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अदराज ने नाबाद 35 रन बनाए जबकि रमन ने 20 रन बनाए। दून स्कूल के लिए आर्यन ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि मीतेश ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दून स्कूल की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 70 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए खुशनूर ने 10 रन बनाए। सेंट जोन्स स्कूल की ओर से रक्षित, रोहिन और शौर्य ने 2-2 विकेट झटके। वहीं टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में आशियाना पब्लिक स्कूल ने विवेक हाई स्कूल काे 13 रन से हरा दिया। आशियाना स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 111 रन बनाए थे जिसके जवाब में विवेक की टीम 98 रन पर सिमट गई।