पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल में तारिणी को मिला छठा स्थान

नेशनल में तारिणी को मिला छठा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| नेशनलअंडर-17 चेस चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की तारिणी गोयल ने छठा स्थान हासिल किया। पटना में हुई चैंपियनशिप में देश की 50 गर्ल्स ने शिरकत की थी। तारिणी ने 11 गेम में साढ़े सात अंक हासिल किए। हालांकि तारिणी एक समय दो अन्य प्लेयर्स के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर थी लेकिन टाईब्रेकर सिस्टम के तहत छठे स्थान पर आना पड़ा। सेक्रेड हार्ट की स्टूडेंट तारिणी की इस टूर्नामेंट के बाद इलो रेटिंग 150 पॉइंट से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही वह अंडर-13 से लेकर अंडर-19 नेशनल तक की प्राइज लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नए साल में तारिणी से चंडीगढ़ को काफी उम्मीदें हैं। तारिणी के कोच जीबी जोशी ने उनके बारे में कहा कि पिछले कई इंटरनेशनल और नेशनल टूर्नामेंट में तािरणी ने जो परफॉरर्मेंस दी है उससे वे एक मैच्योर खिलाड़ी के रुप में सामने आईं हैं। अहम बात ये है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।