पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहा अब चंडीगढ़ पर रहेगा फोकस, नई कमेटियां बनेंगी

कहा- अब चंडीगढ़ पर रहेगा फोकस, नई कमेटियां बनेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली जीतकर लौटीं गुल

चंडीगढ़। आमआदमी पार्टी की नेता गुल पनाग दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लंबे प्रचार अभियान और पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद बुधवार को सेक्टर-41 स्थित पार्टी ऑफिस पहुंची। पार्टी के वॉलंटियर नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने बताया कि इस दौरान गुल ने पार्टी वॉलंटियर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिल्ली में जीत के बाद चंडीगढ़ में फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर सीट पर पार्टी नेता कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। दिल्ली का अनुभव भविष्य में काम आएगा। नरेश गर्ग ने कहा कि पार्टी चंडीगढ़ में जल्द ही नई कमेटियां बनाएगी। मिशन विस्तार में चंडीगढ़ को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकताओं की राय से नगर निगम, चंडीगढ़ चुनाव लड़ने की बात कही। लोकसभा चुनाव में गुल पनाग चंडीगढ़ से आप की उम्मीदवार थीं उन्होंने किरण खेर को कड़ी टक्कर दी थी।