- Hindi News
- अनुपमा केस में पीजीआई अदालत से तारीखें लेकर कर रही है टालमटोल की कोशिश
अनुपमा केस में पीजीआई अदालत से तारीखें लेकर कर रही है टालमटोल की कोशिश
चंडीगढ़। अनुपमाकेस बुधवार को नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रेड्रेसल कमीशन नई दिल्ली में फाइनल सुनवाई के लिए लगा था। मामला नेशनल कमीशन की सेकेंड बेंच में जस्टिस वीबी गुप्ता की अदालत में था। यहां पर पीजीआई के नई दिल्ली के वकील उदय गुप्ता ने लिखित अर्जी दायर कर कहा कि पीजीआई के चंडीगढ़ से वकील राजेश गर्ग किसी वजह से नहीं अा सके, इसलिए सुनवाई के लिए अगली तारीख दी जाए। अनुपमा के घरवालों के वकील एडवोकेट चांदगोठिया ने विरोध करते हुए कहा कि यह मामला नेशनल कमीशन की चंडीगढ़ में लगी सर्किट बेंच के समक्ष 25 नवंबर 2014 को भी आया था। वहां पर कहा गया था कि पीजीआई ने दिल्ली में वकील कर रखा है, इसलिए मामले की सुनवाई वहीं पर की जाए। बेंच ने मामले की अाखिरी सुनवाई 18 फरवरी को तय की।