पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनगर एक्सप्रेस 16 से रेगुलर, जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क घूमने वालों के लिए हुई सुविधा

रामनगर एक्सप्रेस 16 से रेगुलर, जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क घूमने वालों के लिए हुई सुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़-रामनगरवीकली एक्सप्रेस को बुधवार को शहर की सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ से झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इस ट्रेन के बाद चंडीगढ़ से जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क जाने वालों को काफी आसानी रहेगी। ट्रेन चंडीगढ़ से शाम 4 बजे निकलकर रात को करीब 11.35 बजे रामनगर पहुंचेगी। हालांकि किरण खेर ने कहा कि इसका टाइम बदलना चाहिए। इसके लिए वे रेल मंत्री से बात करेंगी। इस मौके पर खेर ने कहा कि चंडीगढ़ से नांदेड़ साहिब जाने वाले यात्रियों की चंडीगढ़ से सीधी ट्रेन चलाने की डिमांड है, इसलिए यहां से सीधी ट्रेन चलाएंगे। हालांकि अभी हर वीरवार को ऊना से वाया चंडीगढ़ होते हुए नांदेड़ साहिब के लिए सीधी ट्रेन चलती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनने में आने वाले दिक्कतों को भी जल्द दूर किया जाएगा।

-विस्तृत पेज 6 पर