पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएसटी से आम आदमी पर कम होगा टैक्स का बोझ

जीएसटी से आम आदमी पर कम होगा टैक्स का बोझ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड्सएंड सर्विस टैक्स का बेशक कुछ लोग शुरुआत में विरोध कर रहे हैं, लेकिन इसमें आम आदमी का फायदा ही है। इस समय इनडायरेक्ट टैक्स हम दे रहे हैं जो 28.2 से लेकर 30.8 परसेंट तक है जबकि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) 16.4 परसेंट ही होगा। इसमें वैट और सर्विस टैक्स जैसे सभी टैक्स खत्म हो जाएंगे। ऐसी ही दलीलों के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मेंबर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और प्लानिंग कमीशन की पूर्व मेंबर प्रोफेसर इंदिरा राजारमन ने जीएसटी को आम आदमी के लिए लाभदायक बताया। प्रोफेसर राजारमन बुधवार को पीयू में गुड्स एंड सर्विस टैक्स: व्हाट एंड हाओ पर बोल रही थीं। वीसी प्रो. अरूण ग्रोवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इससे फूड ग्रेन और ऑयल से होने वाली इनकम खत्म हो जाएगी।

प्रो. इंदिरा राजा रमन ने कहा कि जीएसटी से कस्टमर्स के लिए फायदा ही होगा।

प्लानिंग कमीशन को खत्म कर नीति आयोग बनाने को प्रोफेसर राजारमन ने ठीक करार दिया। 60 साल से भी ज्यादा पुरानी प्लानिंग कमीशन की की व्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भंग कर दिया था। अब नीति आयोग काम कर रहा है। प्लानिंग कमीशन की मेंबर रहीं राजा रमन का कहना है कि पहले राज्यों को ये शिकायत रहती थी कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही, नई व्यवस्था में राज्यों को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा। वैसे भी ट्रांसपोर्ट, एन्वायर्नमेंट आदि मुद्दों पर ज्यादा लोकल लोगों की जरूरत होती है।

खत्म होंगे 30.8 परसेंट तक इनडायरेक्ट टैक्स, 16.4 % रहेगा जीएसटी