पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट पॉलिटिक्स के थीम पर होंगे डिबेट

स्टूडेंट पॉलिटिक्स के थीम पर होंगे डिबेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट कबीर स्कूल: नए स्टूडेंट्स का वेलकम, सीनियर्स को शुभकामनाएं

पीयूके कल्चरल फेस्ट ‘विमर्श-2015’ की थीम इस बार स्टूडेंट पॉलिटिक्स रहेगी। 12 फरवरी से शुरू होने वाले इस फेस्ट की शुरुआत स्टूडेंट पॉलिटिक्स और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयू सीएससी) की भूमिका पर बात से होगी, जिसमें पीयू के सभी डीन और पीयू सीएससी के पूर्व प्रेसिडेंट अनमोल रतन सिद्धू सहित कई पूर्व प्रेसिडेंट भाग लेंगे। इस डिबेट के रिजल्टस को पीयू के चांसलर और पूर्व राष्ट्रपति प्रो. हामिद अंसारी को भेजा जाएगा। पीयू सीएससी के प्रेसिडेंट को सीनेट में बैठने की इजाजत तो है लेकिन अभी तक उसे बोलने का अधिकार नहीं है। विमर्श के ऑर्गेनाइजर राजा समन बीर सिंह ने कहा कि पीयू सीएससी अपनी भूमिका को सिर्फ दो टुअर्स और फेस्ट तक सीमित नहीं करना चाहती। ये स्टूडेंट वेल फेयर नहीं है। इसलिए सही नीतियों और पीयू सीएससी का संविधान लिखने से पहले मंथन जरूरी है। इसका उद्घाटन वीसी प्रो अरुण ग्रोवर करने वाले हैं।

येहोंगे कंपीटीशन: पहलेदिन डिबेट के बाद लीडरशिप डेवलपमेंट पर एनजीओ सारथी की टॉक होगी। डिबेट में हर कॉलेज से चार स्टूडेंट पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

चंडीगढ़। नए स्टूडेंट्स के आने पर उनका वेलकम, और सीनियर्स का जूनियर्स को जिम्मेदारियां सौंपना। ऐसी ही थी सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 में 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स की इनवेस्टिचर सेरेमनी। बुधवार को कैंडल मार्च के साथ इनवेस्टर सेरेमनी कराई गई। जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई के लिए शानदार प्रस्तुतियां दी। डीजे और पंजाबी गानों पर स्टूडेंट्स ने भंगड़ा किया। स्कूल के पुराने कैप्टन, वाइस कैप्टन , स्पोर्टस कैप्टन और अन्य फील्ड के कैप्टन ने नए कैप्टन को कैंडल हैंड ओवर किया। इसके साथ पुराने कैप्टन को फेयरवेल भी दिया गया। क्लास 9 और 10 की लड़कियों ने डांस परफार्मेस दिया और स्कूल साॅन्ग गाकर सेरेमनी का समापन किया गया। फोटोभास्कर