पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की वर्दी में 4 लुटेरों ने लूटे 10 लाख

पुलिस की वर्दी में 4 लुटेरों ने लूटे 10 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शहरमें लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को पीजीआई के पास आंख में मिर्ची डालकर 3 लाख की लूट की गई और अब वीरवार को पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने धनास में रहने वाले ओमप्रकाश को फर्नीचर मार्केट के चौक पर पीटकर उनसे 10 लाख लूट लिए। बताया गया लूटा हुआ पैसा शिव अग्रवाल का था, जो कमेटी चलाता है और कमेटी की रकम लेकर उसका ड्राइवर मोहाली से चंडीगढ़ रहा था।

उसने फर्नीचर मार्केट चौक पार किया तो पुलिस की वर्दी में दो युवकों ने उनकी कार रुकवाई। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो लड़के आए और मारपीट की। युवकों ने कार से रुपए निकाले और दो बाइकों पर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस इस घटना पर डीडीआर दर्ज कर रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं मालिक का पैसा हड़पने के लिए ओमप्रकाश ने सारा ड्रामा रचा हो।