भास्कर न्यूज नेटवर्क|चंडीगढ़
एजेंसी | कोल्हापुर
भाजपा-शिवसेनाका 25 साल पुराना गठबंधन नाजुक दौर में है। विवाद सीट बंटवारे का है। दोनों दल अपने-अपने फॉर्मूले पर अड़े हैं। इससे खफा भाजपा ने गुरुवार को शिव सेना को 12 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। शिवसेना ने शाम तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा की ओर से कहा गया कि या तो शिवसेना उसके फॉर्मूले पर सहमति दे या गठबंधन टूटने के लिए तैयार रहे। शिवसेना ने आनन-फानन में बैठक बुलाई, पर नतीजा नहीं निकला। पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दे दिया।
भास्कर न्यूज नेटवर्क|चंडीगढ़
भिंडरांवालाटाइगरफोर्स आॅफ खालिस्तान के आतंकी रतनदीप सिंह को पंजाब पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वह त्यौहारों के दिनों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में था। इस पर दस लाख रुपए का इनाम था। उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और हुसैन शेख जाहिद नाम का आईडी कार्ड भी मिला। साथ में तीन सौ रुपए की पाकिस्तानी और 1100 रुपए की भारतीय करंसी भी मिली है।
रतनदीप को पकड़ने का ऑपरेशन पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर किया। पंजाब पुलिस की 19 लोगों की टीम इंस्पेक्टर हरविंदरपाल सिंह की अगुवाई में 14 सितंबर को अमृतसर से गोरखपुर गई थी। यहां उन्होंने 17 सितंबर को रतनदीप को गिरफ्तार किया। उसे अमृतसर लाकर वीरवार को जज राधिका पुरी की कोर्ट में पेश किया गया। उसे दस दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रतनदीप चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में 1994 में हुए ब्लास्ट में वांटेड था।