पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को रोटी में दी जा रही नींद की गोलियां

ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को रोटी में दी जा रही नींद की गोलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंक्वायरी कमेटी कर रही जांच, रेजिडेंट मैनेजर को हटाया, कुक-अटेंडेंट का तबादला

मैनेजर के पति की नर्स को धमकी- बदनाम कर दूंगा

होम में तैनात नर्स ने दी अफसरों को शिकायत

रेजिडेंट मैनेजर के इशारे पर हो रहा था सब कुछ

भास्कर इन्वेस्टिगेशन

योगराज शर्मा| चंडीगढ़ yograj.s@dbcorp.in

अपनोंकासाथ छूटने के बाद सीनियर सिटीजंस होम सेक्टर-15 में आसरा लेने आए बुजुर्ग पिछले कई दिनों से 16-16 घंटे सो रहे थे। इनमें से कई की आंखों के आगे अचानक अंधेरा छा रहा था और एसिडिटी की प्रॉब्लम रही थी। इस होम में इस समय 32 बुजुर्ग रह रहे हैं। कई बुजुर्गों को एक साथ ये दिक्कत यूं ही नहीं आई, इनके खाने में नींद की गोलियां मिलाई जा रही थीं। सब कुछ होम की रेजिडेंट मैनेजर परवेश कुमारी के इशारे पर हुआ और इसे अंजाम दिया अटेंडेंट राधा और कुक कृष्ण ने। बुजुर्गों की सेहत से इतने गंभीर खिलवाड़ का खुलासा किया होम में तैनात नर्स ने। यह भी सामने आया है कि परवेश का पति सत्यव्रत भोसले ही इस होम को चला रहा था, जिसका उसके पास अधिकार नहीं था। भोसले ने नर्स को ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की, ताकि वह शिकायत दे।

सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर तिलकराज ने शाम को परवेश को हटा दिया है। कुक कृष्ण और अटेंडेंट राधा का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस होम के रेजिडेंट मैनेजर का चार्ज अब सेक्टर-24 के वर्किंग वुमन हॉस्टल की वार्डन नीतू शर्मा को दिया गया है। डिपार्टमेंट की इंक्वायरी कमेटी जांच कर रही है। टीम की प्राथमिक जांच में भी भास्कर के खुलासे की पुष्टि हुई है। जांच में साफ हुआ है कि खाने में दवा मिलाई जा रही थी। नर्स को ब्लैकमेल करने का मामला भी सामने रहा है।

जांच में सामने आए सत्यव्रत के झूठ।

वहीं होम सेक्रेटरी अनिल कुमार ने कहा कि वह सत्यव्रत भोसले को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते। कोई भी धौंस जमाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर सकता है।

इंक्वायरी कमेटी को भोसले ने कहा कि उसकी प|ी और उस पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। प|ी कॉन्ट्रैक्ट पर है, अब रेगुलर होने वाली थी। इसलिए साजिश रची गई है। पूरे होम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी वीडियो फुटेज से सब पता चल जाएगा कि कौन गलत है और कौन ब्लैकमेलिंग कर रहा था। मैं किसी नर्स को ब्लैकमेल क्यों करूंगा? उल्टा मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा था। नशीली दवाएं देने या देने का मामला अ