- Hindi News
- मेयर की कुर्सी के लिए भाजपा कांग्रेस नॉमिनेटेड के वोट पर निर्भर, संपर्क जारी
मेयर की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस नॉमिनेटेड के वोट पर निर्भर, संपर्क जारी
स्टडीटूरके आरोप-प्रत्यारोप से भाजपा और कांग्रेसी काउंसलर्स चिंता में हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा काउंसलर नेता नॉमिनेटेड काउंसलर्स से संपर्क करने में लगे हुए हैं। किसी तरह से नॉमिनेटेड काउंसलर का साथ मिल जाए तो उनकी पार्टी के मेयर की कुर्सी पार उतर सकती है। 18 दिसंबर को भाजपा की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा नॉमिनेटेड के साथ मीटिंग करके उनका रूख जानने का प्रयास करेंगी। अगर ऐसे ही नॉमिनेटेड काउंसलर भाजपा के कैंडीडेट को वोट देने के लिए सहमत हो जाते हैं तो भाजपा हाईकमान को मेयर चुनाव में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नॉमिनेटेडसे लगातार हो रही मीटिंग: भाजपाचंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष संजय टंडन और काउंसलर अरुण सूद इन दिनों चार-पांच नॉमिनेटेड काउंसलर से मिलकर मीटिंग कर चुके हैं। उन्हें यह भी आश्वासन दे रहे हैं कि भाजपा काउंसलर उन्हें निगम हाउस में पूरा सम्मान देंगे। उनका हर मामले में मशविरा लेंगे। वहीं कांग्रेसी काउंसलर एवं नेता भी नॉमिनेटेड काउंसलर से मिल रहे हैं। पिछले सालों में नगर निगम हाउस या अन्य कमेटियों में नॉमिनेटेड काउंसलर को पूरा सम्मान दिया गया। आगे भी ऐसे ही मिलता रहेगा। वहीं नॉमिनेटेड काउंसलर का कहना है कि इस बार भी मीटिंग करके मेयर कैंडीडेटस् के आधार पर वोट देंगे। जिस भी पार्टी का कैंडीडेट उन्हें ठीक लगेगा उसी को वोट देंगे। इसी सप्ताह नॉमिनेटेड काउंसलर अपनी मीटिंग करने वाले हैं। इसमें क्लियर हो जाएगा कि कांग्रेस और भाजपा को 4 से 5 के ही वोट मिलेंगे या फिर ज्यादा।
नतीजा 21दिनबाद