- Hindi News
- सत्यव्रत ने होम सेक्रेटरी अनिल कुमार के लिए की थी लाॅबिंग
सत्यव्रत ने होम सेक्रेटरी अनिल कुमार के लिए की थी लाॅबिंग
सीनियरसिटीजन होम की रेजिडेंट मैनेजर के पति सत्यव्रत भौंसले प्रशासन में होम सेक्रेटरी के पद की धौंस देते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दावा किया था कि मौजूदा होम सेक्रेटरी उसकी बदौलत ही इस पद पर तैनात हुए हैं। इसके जवाब में होम सेक्रेटरी अनिल कुमार ने कहा कि वे सत्यव्रत को नहीं जाने। सच यह है कि मौजूदा होम सेक्रेटरी के लिए सत्यव्रत ने लाॅबिंग की थी। पूर्व होम सेक्रेटरी रामनिवास की नियुक्ति से पहले सत्यव्रत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में सत्यव्रत ने यूनियन आॅफ इंडिया को पार्टी बनाते हुए रामनिवास की नियुक्ति पर रोक लगाने को निर्देश देने को कहा था। अपनी याचिका में सत्यव्रत ने रामनिवास को विभिन्न स्कैम में शामिल बता दिया था। हाईकोर्ट ने 26 अगस्त 2008 को सत्यव्रत की यह याचिका खारिज कर दी थी और उनपर 25 हजार रुपए की कास्ट भी लगाई थी।
प्रशासनने रामनिवास का नाम भेजा था: प्रशासनके पास उस समय होम सेक्रेटरी के लिए जो पैनल आया था उसमें मौजूदा होम सेक्रेटरी अनिल कुमार का नाम भी शामिल था। इस पैनल में हरियाणा सरकार ने चार आईएएस रामनिवास, आरआर जोवल, अनिल कुमार और आरपी चंद्रा का नाम शामिल था। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस पैनल में से रामनिवास का नाम प्रस्तावित करके होम मिनिस्ट्री को भेज दिया था।
अनिलकुमार की सहमति से मिली प|ी को नौकरी: जिससमय मिड 2012 में सत्यव्रत की प|ी की नियुक्ति सीनियर सिटीजन होम के रेजिडेंट मैनेजर के रूप में हुई उस समय अनिल कुमार सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी थे। यह नियुक्ति डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी की सहमति से ही होती है।
हरियाणा सरकार ने किया था सत्यव्रत को चैलेंज
सत्यव्रतने अपनी याचिका में कहा था कि हरियाणा सरकार ने जो पैनल भेजा है उस पैनल में शामिल रामनिवास को विजिलेंस इंक्वायरी में भी दोषी माना जा चुका है। ऐसे में पैनल में शामिल अन्य अफसरों में से किसी एक को होम सेक्रेटरी लगाया जाए। यही नहीं कोर्ट से पूर्व होम सेक्रेटरी पर लगे आरोपों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी। हाईकोर्ट यदि सत्यव्रत की अपील पर रामनिवास काे होम सेक्रेटरी नियुक्त करने पर रोक लगाती तो इसका फायदा अनिल कुमार को मिलता। हरियाणा सरकार ने सत्यव्रत की इस याचिका के खिलाफ कोर्ट में एफिडेविट दायर किया था कि रामनिवास के खि