पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने लिए काम कर रहे कुछ भाजपा नेता: संगर

अपने लिए काम कर रहे कुछ भाजपा नेता: संगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैगोर थियेटर में कल्चरल प्रोग्राम

पेंडेंसी क्लीयरेंस के चक्कर में फाइलें बंद

पासपोर्टऑफिस मे लंबे समय से पेंडेंसी क्लीयर दिखाने के लिए डिपार्टमेंट की ओर से सैकड़ों पेंडिंग फाइलों को बंद कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने सभी पासपोर्ट अफसरों को यह निर्देश दिए थे कि अपने-अपने ऑफिस में पेंडिंग फाइलों को जल्द क्लीयर करें और ज्यादा से ज्यादा पासपोर्ट जारी करें। अफसरों ने ने ऐसे मामलों को क्लीयर करने की बजाय बंद ही कर दिया है। चाहे आवेदक की तरफ से ऑब्जेक्शन क्लीयर करने के लिए दिया गया दस्तावेज हो और जिनकी पुलिस की वेरीफिकेशन या डिपार्टमेंट की कमी के कारण पेंडिंग पड़ी थीं, उन फाइलों को बंद कर दिया गया। करनाल के रविंद्र का कहना है कि उसकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं आई थी। साल 2013 में उन्होंने आवेदन दिया था। पासपोर्ट ऑफिस गए तो तो पता चला कि फाइल ही बंद कर दी गई है।

अफसर का दावा-इस साल जारी हुए 3 लाख 75 हजार पासपोर्ट

चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अफसर राकेश अग्रवाल ने साल 2014 में 3 लाख 75 हजार पासपोर्ट जारी करने का दावा किया है, जबकि विभाग का टारगेट 3 लाख 57 हजार था। इससे पहले साल 2010 में 2 लाख 40 हजार, साल 2011 में 2 लाख 70 हजार, साल 2012 में 3 लाख, 2013 में 3 लाख 3 हजार पासपोर्ट जारी किए गए थे। उनका कहना है कि विदेश मंत्रालय द्वारा एक करोड़ पासपोर्ट जारी करने का टारगेट रखा गया है।

आवेदन जमा करवाने में भी दी जा रही सहूलियत

आवेदक डॉक्यूमेंट्स पर जवाब दे, तब होती है फाइल बंद

अग्रवाल का कहना है कि पासपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ के दायरे में आने वाले सेवा केंद्रों में आवेदन जमा करवाने के लिए पहले समय लगता था, लेकिन उसे भी कम किया गया है। अब किसी भी पासपोर्ट केंद्र में तत्काल की तिथि अगले दिन मिल जाती है। वहीं, नॉर्मल पासपोर्ट जमा करवाने के लिए अंबाला में 23 दिसंबर और चंडीगढ़ में 17 दिसंबर लुधियाना में 26 दिसंबर की अपॉइंटमेंट मिल रही है।

ऐसा नहीं है कि डिपार्टमेंट ने आवेदकों की फाइलें बंद कर दीं, बल्कि उनकी फीस भी वापस नहीं दी है। अब आवेदकों को नए सिरे से आवेदन के साथ फीस दोबारा देनी होगी। नियम अनुसार डिपार्टमेंट ऐसे आवेदनों की फाइल बंद कर सकता है, जिन मामलों में आवेदक को उसके केस के मामले में दस्तावेज मंगवाए हों और आवेदक ने उसका जवाब दिया हो, लेकिन यहां बिना आवेदक से पूछे फाइल बंद क