- Hindi News
- हार्ट पेशेंट्स बच्चों का इलाज करेंगे डॉ. असीम
हार्ट पेशेंट्स बच्चों का इलाज करेंगे डॉ. असीम
बच्चोंकी जिंदगी बचाने के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर असीम आर श्रीवास्तव ने भारत का रुख किया है। उन्होंने एमबीबीएस करने के बाद विदेशों मंे पढ़ाई की। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि भारत में बच्चों की हार्ट सर्जरी के डॉक्टर बहुत कम हैं, तो उन्होंने भारत आकर यहां के बच्चों का उपचार करने की ठानी। उन्हें यह पता चला कि पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में दिल के मरीज बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही और ज्यादातर का इलाज भी समय पर नहीं हो रहा है तो उन्होंने चंडीगढ़ में ही बसने का मन बनाया और पंचकूला में अलकेमिस्ट अस्पताल से संपर्क किया। अलकेमिस्ट के सहयोग से बच्चों की हार्ट सर्जरी की जिम्मेदारी ली। उनका कहना है कि वह बच्चों को इलाज कर उनकी जिंदगी बचाना चाहते हैं। (विस्तृतपेज 6 पर)