पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई: तीन महीने में मिलेंगी सस्ती दवाएं

पीजीआई: तीन महीने में मिलेंगी सस्ती दवाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्‌डा ने रविवार को पीजीआई का दौरा किया। नड्‌डा की मौजूदगी में पीजीआई-इंस्टीट्यूट बॉडी (आईबी) की मीटिंग में हुई। इसमें पीजीआई की बाकी कमेटियों के गठन का अधिकार नड्‌डा को दे दिया गया। इसके अलावा पीजीआई आने वाले मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए केमिस्ट शॉप खोले जाने का फैसला हुआ। इसके अंतर्गत पीजीआई कैंपस के अंदर अपनी ऐसी केमिस्ट शॉप शुरू करेगा जो ओपीडी या एडमिट हुए मरीजों को ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट पर मेडिसन देगी। ये मसला डेढ़ साल से आईबी और पीजीआई के बीच घूम रहा था। पीजीआई तीन महीने में अमलीजामा पहनाने को तैयार हो गया। मीटिंग में डायरेक्टर चावला भी मौजूद रहे। (विस्तृतपेज 3 पर)