- Hindi News
- सेक्टर 17 का पहला माॅल मिड मार्च से शुरू
सेक्टर-17 का पहला माॅल मिड मार्च से शुरू
सिटीसेंटरकी रौनक मिड मार्च में सेक्टर-17 का पहला शॉपिंग मॉल शुरू होने के साथ लौट आएगी। करीब सौ करोड़ रुपए की इंवेस्टमेंट से तैयार हुए टीडीआई माॅल में आगामी हफ्ते थ्री स्क्रीन थियेटर का ट्रायल रन होगा। पिछले छह सालों से टीडीआई माॅल ओपनिंग का इंतजार कर रहा था। एमएनसीज के आउटलेट, फूड कोर्ट और थ्री स्क्रीन थियेटर से इस मॉल में इंटरटेनमेंट का फुल पैकेज होगा।
टीडीआई माॅल सेक्टर-17 के सबसे पुराने थियेटर जगत सिनेमा की जगह बना है। यह जगह अभी शाम होते ही वीरान हो जाती है। इंडस्ट्रियल एरिया में एलांते माॅल शुरू होने के बाद सेक्टर-17 में घूमने और शाॅपिंग के लिए आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या काफी कम हो गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए ही प्रशासन ने सेक्टर-17 में शहर का पहला म्यूजिकल लेजर फाउंटेन शुरू करवाया। विवादों के चलते टीडीआई कंपनी ने आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर दिया है।
जून 2006 में प्रशासक एस एफ रोड्रिग्स के कार्यकाल में टीडीआई ने मॉल बनाना शुरू किया था। माॅल का बिल्डिंग प्लान 4 अप्रैल 2006 को मंजूर हुआ। रिवाइज्ड बिल्डिंग प्लान 21 नवंबर 2008 को जमा किया। फायर डिपार्टमेंट, इन्वायरमेंट क्लीयरेंस जैसे कई आब्जेक्शन के बाद मॉल के खुलने का रास्ता साफ हुआ है।
टीडीआई मॉल में खास
{50 हजारवर्ग फुट में दो बेसमेंट की पार्किंग
{03फ्लोरमें 60 विभिन्न कंपनियों के आउटलेट्स
{20हजारवर्ग फुट में 650 सीटों की तीन स्क्रीन