पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्यन्स ग्रुप गर्ल्स को देगा स्कॉलरशिप

आर्यन्स ग्रुप गर्ल्स को देगा स्कॉलरशिप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज की 50 फीसदी लड़कियों के लिए स्कीम

आर्यन्स ग्रुप का यह प्रोग्राम पीएचडी चेंबर, सेक्टर-31, चंडीगढ़ में हुआ।

ये है स्कीम | कॉलेज50 लड़कियों को इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्सेज में 50 परसेंट स्कॉलरशिप देगा। वहीं 50 परसेंट एजुकेशन लोन के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नबर 1800-30000-388 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

सिटी रिपोर्टर। चंडीगढ़

आर्यन्सग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ स्कीम के अंतर्गत जरूरतमंद और योग्य लड़कियों के लिए रविवार को स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की। यह स्कीम आर्यन्स ग्रुप द्वारा पीएचडी चेंबर, सेक्टर-31, चंडीगढ़ में लॉन्च की गई। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट विजय सांपला ने स्कीम की शुरुआत की। इसके अंतर्गत प्रोफेशनल कोर्स के लिए कॉलेज की 50 फीसदी लड़कियों की फीस का आधा खर्च आर्यन्स ग्रुप उठाएगा। वही स्कॉलरशिप भी देगा। इस दौरान पंजाब खादी भवन के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल विशेष अतिथि रहे। ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने प्रोग्राम की अध्यक्षता की। सांपला ने कहा कि हम 21 वीं सदी में जी रहे हंै परन्तु लोगों की सोच अभी भी 18 वीं सदी की है जो लड़के और लड़की के बीच भेदभाव करते हैं। इस दौरान डॉ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री, पुटिया प्रेसिडेंट, डॉ. जेएस धालीवाल, कुलदीप भागेवाल, रविन्द्र कटारिया और अमृत सागर भी इस मौके पर मौजूद थे।