पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब में आप नहीं लड़ेगी निगम चुनाव

पंजाब में आप नहीं लड़ेगी निगम चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमामसर्वेक्षणों में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिल रही है। इसके बावजूद आप पंजाब में होने जा रहे नगर पालिकाओं और निगमों के चुनाव में नहीं उतरेगी। यह कहना है आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर का। उधर, दूसरी ओर अकाली दल के सचिव डाॅ.दलजीत सिंह चीमा ने साफ कर दिया है कि पार्टी ने अपने चुनाव चिन्ह पर उतरने का फैसला किया है।

अाप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने नगर पालिका, निगम और नगर पंचायतों के चुनाव करवाने के अकाली भाजपा के फैसले को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा, पिछले एक साल से ये चुनाव लंबित हैं। और बार-बार मांग करने के बावजूद सकार इन चुनावों को नहीं करवा रही थी। जबकि संविधान में इन चुनावों को लंबित करने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर नगर निगमों और पालिकाओं के वार्डों की डिलिमिटेशन करवाने के कारण ऐसा किया गया है तो चुनाव आयोग को समय रहते ये काम करवाना चाहिए। कि चुनाव को स्थगित करके काम को लंबित करना चाहिए। उन्होंने कहा, दिल्ली चुनाव के तुरंत बाद इन चुनावों का एलान करने से साफ है सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को पता था कि आम आदमी पार्टी के सारे कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में हमारे पास तो प्रत्याशियों के चयन का समय और ही प्रचार का। छोटेपुर ने कहा, आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा के चुनाव में उतरेगी। और पंजाब वासियों को भ्रष्टाचार मुक्त, अच्छी और इमानदार सरकार देगी।

पार्टी के निशान पर ही चुनाव लड़ेगा अकाली दल: दलजीत

शिरोमणिअकाली दल ने एलान किया है कि पार्टी अपने चुनाव चिन्ह तकड़ी पर नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव लड़ेगी। अकाली दल के सचिव डॉ दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी के सभी जिला आॅबजर्वरों को हिदायत दे दी है कि वह इस बात को यकीनी बनाएं कि सभी पार्टी के उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह तकड़ी पर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा, चुनाव चिन्ह के अथॉरिटी लेटर पार्टी के मुख्यालय में तैयार किए गए हैं।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन