- Hindi News
- नशों के लिए बदनाम पंजाब के नेताओं में नजीर बने सीपीएस, 55 की उम्र में भी 30 साल से रोज अखाड़े से होता है
नशों के लिए बदनाम पंजाब के नेताओं में नजीर बने सीपीएस, 55 की उम्र में भी 30 साल से रोज अखाड़े से होता है दिन शुरू
जालंधर/चंडीगढ़. एकओर जहां पॉलिटिशिंयस पर नशों के कारोबार में शामिल होने के आए दिन आरोप लगते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायक और मुख्य संसदीय सचिव 55 साल के कृष्ण देव भंडारी केवल युवाओं को नशों से दूर रहकर कसरत करने का संदेश देते हैं। बल्कि पिछले 30 साल से श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में बने अखाड़े में रोजाना सुबह के समय आते हैं। यहां पर पहले वे वेट लिफ्टिंग, योगा आदि करने के बाद मालिश करवाते हैं। मालिश उनके पुराने साथी जय महेंद्रू और मेयर सुनील ज्योति के पीए दिनेश जोशी करते हैं। इसके बाद यहीं पर ही स्नान करने के बाद भंडारी अकेले हवन करते हैं। भंडारी अलग किस्म के एमएलए हैं। जहां ज्यादातर राजनेता सरकारी गाड़ियों में घूमने का शौक पाले रखते हैं, भंडारी आज भी जालंधर में स्कूटर में आम आदमी की तरह घूमते हैं। कोई भी उन्हें काम करवाने के लिए कहीं भी रोक लेता है। वह किसी को मना नहीं करते।