पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाहत ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

चाहत ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्डकी तो उम्मीद बिलकुल नहीं थी, बस कोशिश की थी कि अपना बेस्ट देना है। लेकिन 17 साल की चाहत अरोड़ा ने केरल में चल रहे नेशनल गेम्स में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया। चाहत चंडीगढ़ की पहली स्वीमर बन गई हैं जिन्होंने नेशनल गेम्स में कोई मेडल जीता हो। चाहत ने 1 मिनट 17 सेकंड 4.8 का टाइम निकालते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। शनिवार को गोल्ड जीत चाहत रविवार शाम सेक्टर-35 स्थित अपने घर पहुंची। चाहत ने बताया कि उनका फेवरेट इवेंट 50 मीटर है लेकिन उसमें उन्हें चौथा स्थान मिला। 200 मीटर इवेंट में तो वह क्वालिफाई भी नहीं कर पाई थी। 100 मीटर उन्होंने इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि इसमें उनकी एंट्री भरी हुई थी और उन्होंने सोचा कि हिस्सा लेने में क्या हर्ज है।

स्क्रीनपर देखा तो यकीन नहीं हुआ

100मीटर इवेंट खत्म होने के बाद सभी स्वीमर स्क्रीन पर अपनी पोजिशन और टाइम देखते हैं। जैसे ही चाहत ने देखा कि गोल्ड लेन नंबर 4 के नाम दिखा रहा है, तो उसे यकीन नहीं हुआ क्योंकि इसी लेन नंबर से चाहत ने स्टार्ट ली थी। चाहत के पिता परमज्योति और मां गीता अरोड़ा भी वहीं पर मौजूद थे, दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 4 साल की उम्र से स्वीमिंग कर रही चाहत का मानो सपना पूरा हो गया हो। पंजाब यूनिवर्सिटी में कोच गुरचरण सिंह की ट्रेनी चाहत की नजरें अब भारतीय टीम में सलेक्ट होने पर टिकी हैं।

5 साल की उम्र में जीता था पहला मेडल

सेक्टर-23के स्वीमिंग पूल में चाहत ने 5 साल की उम्र में पहली बार यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। तब से ही स्वीमिंग चाहत का पैशन बन गया था। सीबीएसई नेशनल में चाहत ने 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी परचम लहराया था।

नेशनल गेम्स गोल्ड मेडल जीतने के बाद चंडीगढ़ लौटी चाहत अरोड़ा मां गीता के साथ।

नेशनल गेम्स के स्वीमिंग इवेंट में पहली बार चंडीगढ़ स्विमर ने किया स्वर्ण पदक पर कब्जा

विवेक हाई स्कूल में 12वीं स्टूडेंट चाहत सिर्फ इस इवेंट में एंट्री को पूरा करने के लिए उतरी थी लेकिन इतिहास उनका इंतजार कर रहा था। उन्होंने इंटरनेशनल स्वीमर तमिलनाडु की एवीजे वीना को हरा कर यह कारनामा किया। वीना 100 मीटर की जानी मानी स्वीमर है और नवंबर में कोलकाता में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीता था। ऐसे में चाहत की यह उपलब्धि और भी ज्यादा अहम हो जाती है। चाहत के इस गोल्ड के साथ एक रिकॉर्ड बनने से रह गया। चाहत ने 1 मिनट 17 सेकंड 4.8 समय के साथ गोल्ड जीता। जबकि नेशनल गेम्स का रिकॉर्ड 1 मिनट 17 सेकंड 3.5 का था।