पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी ने जीता रेडबुल सिटी क्वालिफायर

डीएवी ने जीता रेडबुल सिटी क्वालिफायर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| रेडबुलकैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ ने खालसा कॉलेज सेक्टर-26 को 7 विकेट से हरा कर सिटी क्वालिफायर स्टेज अपने नाम कर ली। अब डीएवी की टीम अगले चरण में अपनी चुनौती पेश करेगी। डीएवी के लिए ऑलराउंडर गुरइंदर सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैन ऑफ मैच का खिताब हासिल किया। सिटी क्वालिफायर में शहर से एसडी कॉलेज, खालसा कॉलेज, डीएवी कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने हिस्सा लिया था। 20 ओवर के टूर्नामेंट में खालसा और डीएवी की टीमें फाइनल में पहुंची थी। यह टूर्नामेंट में देश के 16 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। चंडीगढ़ के बाद अब यह जालंधर, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद और कोच्चि में भी आयोजित किया जाएगा।