पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की जीत में चमके ऑलराउंडर नागेश

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की जीत में चमके ऑलराउंडर नागेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| दूसरेइंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने एमसी चंडीगढ़ को 36 रन से हरा दिया। सेक्टर-16 स्टेडियम में खेले मैच में डिपार्टमेंट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नागेश गुप्ता के 47 गेंदों में 48 और संजीव पठानिया ने 40 गेंदों में 25 रन की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन बनाए। एमसी के लिए वरिंदर ने 3 और विजय ने 2 विकेट झटके। जवाब में एमसी की टीम 17 ओवर में सिर्फ 66 रन ही सिमट गई। नागेश ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। दिन के दूसरे मैच में हाईकोर्ट ने सिटको को 57 रन से शिकस्त दी।