- Hindi News
- इन्फोसिस के इंजीनियर को किडनैप करने की कोशिश
इन्फोसिस के इंजीनियर को किडनैप करने की कोशिश
सेक्टर-34के इन्फोसिस के इंजीनियर को दो महिलाओं समेत चार लोगों ने किडनैप करने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सेक्टर 34 के रहने वाले मिथुन के मुताबिक उनके चचेरे भाई के खिलाफ जालंधर में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है, जिसमें उनके पिता को भी पार्टी बनाया गया है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे चचेरे भाई की केस दर्ज करवाने वाली प|ी, उनकी मां और दो अन्य व्यक्ति उनके घर आए। उन्होंने बेल बजाई। वे दरवाजा खोलने गए तो उन्होंने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद बात करते करते वे उन्हें बाहर ले गए। शोर होता देख मिथुन की प|ी भी बाहर गई, जिसके साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। {विस्तृत| पेज 5